फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man behind saharanpur violence arrested.

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड 'रावण' गिरफ्तार, जिले में अलर्ट

Fri, 09 Jun 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Jun 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
man behind saharanpur violence arrested.
गिरफ्तार हुआ चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : amar ujala

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड भीम आर्मी का चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ और सहारनपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में अलर्ट जारी किया गया है और दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। चंद्रशेखर पर सहारनपुर के डीआईजी ने 12 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन


चंद्रशेखर पर बलवा कराने, हत्या के प्रयास और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज थे। चंद्रशेखर पर यह भी आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो टेप जारी कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने बताया कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता बरतते हुए सहारनपुर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी तरह की घटना होने पर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए।

प्रदेश मुख्यालय से उपलब्‍ध कराया गया पुलिस बल

man behind saharanpur violence arrested.
चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रदेश मुख्यालय स्तर से भी पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। सुलखान ने बताया कि सहारनपुर को छह अपर पुलिस अधीक्षक और 14 पुलिस उपाधीक्षक समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। चार कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ पहले से ही सहारनपुर में कैंप कर रही है।

अब तक 206 गिरफ्तार
उधर मीडिया सेंटर में आईजी कानून व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल से लेकर अब तक हुई हिंसा की जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में अब तक 46 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 206 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हरिराम शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को हुई हिंसा में छह मुकदमे दर्ज किए गए थे और अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच मई को हुई हिंसा में नौ मुकदमे पंजीकृत किए गए थे और 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नौ मई को 24 मुकदमे दर्ज हुए और 94 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं, 23 मई को हुई हिंसा में सात मुकदमे दर्ज किए गए थे और अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed