{"_id":"61b11abbac049a15bd45187a","slug":"man-beat-up-the-students-with-his-son-lucknow-news-lko6080751174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेजर गंदा होने पर बीच सड़क बेटे से छात्र को पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेजर गंदा होने पर बीच सड़क बेटे से छात्र को पिटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विशालखंड स्थित सीएमएस के बाहर एक रसूखदार पिता ने बेटे से उसकी ही क्लास के एक छात्र को पिटवा दिया।
वो भी सिर्फ इसलिए कि नौवीं क्लास के बच्चों के झगड़े में रसूखदार पिता के बेटे का ब्लेजर गंदा हो गया था।
बुधवार दोपहर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 181 वन स्टॉप सेंटर ने मामले का संज्ञान लिया। साथ ही उप्र. राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग व चाइल्ड लाइन ने बृहस्पतिवार को पिता व स्कूल प्रबंधन से मिलेंगी। मामले में रसूखदार पिता की काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो के अनुसार, सीएमएस की छुट्टी के बाद अचानक भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पता चला कि एक रसूखदार पिता अपने बेटे के साथ कुछ बच्चों की ‘क्लास’ ले रहे हैं।
पहले वे खुद एक छात्र पर चिल्लाते हैं। अचानक जोरदार अंदाज में अपने बेटे को आदेश देते हैं कि सामने खड़े छात्र को मारे। इस पर उनका बेटा उक्त छात्र को चार-पांच थप्पड़ जड़ देता है।
विज्ञापन
जानकारी में आया है कि दोनों बच्चे नौवीं क्लास के हैं। कुछ दिन पहले दोनाें में झगड़ा हो गया था। इसमें बेटे का ब्लेजर गंदा होने से रसूखदार पिता चिढ़ा हुआ था।
दर्ज कराएंगे केस, आज जाएंगे स्कूल व दोनों छात्रों के घर
वन स्टॉप सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि जानकारी में आया है कि बच्चे को मारने वाले छात्र का पिता काफी रसूखदार है। शुक्रवार को उसका पता लगाकर केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं, आयोग सदस्य डॉ. शुचिता चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार को टीम स्कूल जाएगी। दोनों पक्षों से बात करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
परवरिश पर ही सवाल, काउंसिलिंग की दरकार
चाइल्ड लाइन लखनऊ की निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि घटना बताती है कि हम बच्चे को कैसी परवरिश दे रहे हैं। इतने बड़े स्कूल में पढ़वाकर भी यदि संस्कार नहीं दे पा रहे हैं तो बेहतर भविष्य की क्या उम्मीद कर सकते हैं। ऐसी सीख तो बच्चे को आपराधिक प्रवृत्ति का भी बना सकती है। मामले में छात्र के पिता की काउंसिलिंग पहले की जाएगी।
आज बुलाया जाएगा दोनों पक्षों को
सिटी मांटेसरी स्कूल के पीआरओ ऋषि खन्ना ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। न तो किसी बच्चे और न ही किसी अभिभावक ने इसे लेकर कोई जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वह भी स्कूल प्रबंधन को नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा दोनों पक्ष को बुलाकर पूछताछ व जांच की जाएगी।