{"_id":"5ca7319fbdec221441198f49","slug":"man-attacked-student-with-blade-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक ने स्टूडेंट के हाथ पर ब्लेड से किया वार, दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक ने स्टूडेंट के हाथ पर ब्लेड से किया वार, दी धमकी
Fri, 05 Apr 2019 04:51 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के रमाबाई स्थित मनिपाल पब्लिक स्कूल के बाहर बृहस्पतिवार को कक्षा चार के एक छात्र को अज्ञात युवक ने ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। छात्र ने घर पहुंच कर अभिभावकों से घटना के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाचार्या से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से युवक की पहचान करने का आश्वासन दिया है। एल्डिको निवासी व्यापारी ऋषि मिश्रा का 12 वर्ष का बेटा शिव मिश्रा मनीपाल पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह बाहर निकल कर बस पर चढ़ने गया तभी किसी युवक ने उसके हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया।
विज्ञापन
अभिभावक ने बताया कि अज्ञात युवक ने शिव को धमकी भी दी। छात्र के बताने पर ऋषि ने स्कूल पहुंच कर प्रधानाचार्या अनुपमा मिश्रा से शिकायत की। प्रधानाचार्या ने उनको आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात युवक की पहचान कराई जाएगी। यदि वह स्कूल काman छात्र निकला तो उसको निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन