{"_id":"5eba6e7a8ebc3e908644e5d4","slug":"man-arrested-who-was-used-to-ask-extortion-from-doctors-and-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डॉक्टर-व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सात महीने से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डॉक्टर-व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सात महीने से था फरार
Tue, 12 May 2020 03:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ कैसरबाग पुलिस ने डॉक्टर और व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले मो. अलीम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि आरोपी सात महीने से फरार था। उसके तीन साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि मो. अलीम मूलरूप से बाराबंकी के सिविल लाइंस स्थित बेगमगंज इलाके का रहने वाला है। वह अपने साथी शरद अत्रे, मोहसिन और विशाल शुक्ला के साथ मिलकर डॉक्टर और सर्राफ को फोन कर रंगदारी मांगता था।
विज्ञापन
चारों के खिलाफ पीजीआई और कैसरबाग में मुकदमे दर्ज हैं। कैसरबाग पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। शरद अत्रे, मोहसिन और विशाल शुक्ला को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
मो. अलीम नवंबर 2019 से फरार था। रविवार शाम पुलिस को उसके बाराबंकी स्थित घर पर मौजूद होने की खबर मिली। इसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।