फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested on charges of raping a young woman after promising marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Man arrested on charges of raping a young woman after promising marriage
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार
लखनऊ। हरदोई निवासी 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार रात पारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दीपक राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, युवती वर्तमान में अपनी बहन के पास पारा इलाके में रह रही है। उसका आरोप है कि करीब एक साल से नरोना गांव निवासी मोबाइल कवर दुकानदार दीपक से उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर काकोरी मोड़ स्थित होटल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया। विरोध पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, 23 अक्तूबर की रात करीब एक बजे दीपक ने मिलने बुलाया और उसे कार में बैठाकर काकोरी मोड़ से जंगल की ओर ले गया। कार में आरोपी के दोस्त अंकित गुप्ता व विवेक राजपूत भी थे। तीनों ने मिलकर उसे पीटा। दीपक ने उसके सिर पर तमंचा लगा दिया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची। बाद में हिम्मत जुटाकर 1090 पर सूचना देकर मदद मांगी। इंस्पेेक्टर ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपों और नामजद दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed