{"_id":"69e93b74a83aab8c000f9a53","slug":"man-arrested-for-raping-a-five-year-old-girl-on-the-pretext-of-giving-her-chocolate-lucknow-news-c-13-lko1070-1703254-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चॉकलेट दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चॉकलेट दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Thu, 23 Apr 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छेदीलाल।
लखनऊ। महानगर इलाके में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 56 वर्षीय आरोपी छेदीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर स्कूटी से ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सचिवालय कॉलोनी निवासी छेदीलाल प्राइवेट गाड़ी चालक है। उसके खिलाफ बच्ची की मां ने तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि मंगलवार की शाम आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने स्कूटी से उनकी बेटी को साथ ले गया और तिकोनिया पार्क के पास झोपड़ी में बनी कपड़े प्रेस करने की दुकान के अंदर ले जाकर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के रोने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और उसे घर के पास छोड़ गया।
घर पहुंची बच्ची को गुमसुम और डरी सहमी देखकर मां ने उससे बात की। डरते-डरते बच्ची ने मां को पूरी आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर के अनुसार, मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छेदीलाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।