{"_id":"62685430705ba25945710f64","slug":"man-arrested-after-police-encounter-lucknow-news-lko6279806154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में शामिल बदमाश, मुठभेड़ में घायल, दो गोलियां लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में शामिल बदमाश, मुठभेड़ में घायल, दो गोलियां लगीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इटाैंजा के नीलांश वाटर पार्क से वापस आ रहे कार सवार युवकों पर 17 अप्रैल को पांच किमी. तक पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी से गुडंबा, इंदिरानगर व क्राइम ब्रांच की टीम की मुठभेड़ हो गई। मंगलवार शाम करीब चार बजे पिकनिक स्पॉट रोड पर हुई मुठभेड़ में आरोपी आयुष अरोड़ा उर्फ लव के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
17 अप्रैल को दिनदहाड़े हुए फायरिंग की वारदात की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद ताबड़तोड़ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू, तीन दरोगा रमेश, सतीश और मारूफ सहित 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, स्कार्पियो क्लब के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इंदिरानगर पुलिस ने पीछा किया। इस बीच गुडंबा पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी सूचना दे दी गई। इन टीमों ने भाग रहे बदमाश को पिकनिक स्पॉट के पास जंगल के किनारे घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश आयुष अरोड़ा के दोनों पैर में गोली लग गई। एडीसीपी के मुताबिक, आयुष मूलरूप से आजमगढ़ के सिधारी का रहने वाला है। उसके खिलाफ सीतापुर के अटरिया थाने में भी केस दर्ज है। अन्य जिलों से उसके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। उसकेपास से बाइक, तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। आयुष के साथ वारदात में शामिल रहे सात अन्य आरोपित अमन रावत, आकाश निगम, अभय श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी, पंकज रावत, आदर्श और प्रथम दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को गिरफ्तार प्रथम से ही आयुष के बारे में कई जानकारियां मिली थीं।
गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी
पुलिस के मुताबिक ,आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की संस्तुति की जाएगी। इन लोगों ने सरे आम फायरिंग कर दहशत फैलायी थी। कार सवार युवक अपनी जान बचाने के लिये पांच किमी तक भागते रहे थे। गनीमत रही थी कि गोलियां कार के अंदर बैठे लोगों को नहीं लगी थीं।
विज्ञापन
पीड़ितों ने चार पर दर्ज कराया था केस
इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश साहू के अनुसार, कपूरथला निवासी नदीम सिद्दीकी ने कार पर हमला करने में चार लोगों की पहचान करते हुए केस दर्ज कराया था। नदीम के मुताबिक, कार से दोस्त अभिषेक सिंह, साहिल, श्रवण व सुमित के साथ निलांश वाटर पार्क से आते वक्त अलीगंज निवासी विवेक तिवारी उर्फ हनी, आयुष अरोड़ा उर्फ लव, पंकज रावत और आकाश निगम ने अपने दोस्तों के साथ हमला बोला था।
बाइक सवार युवकों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
17 अप्रैल की शाम चार बजे बाइक सवार युवकों ने दो किमी. तक कार सवार युवकों का पीछा करते हुए सरेराह फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान एक गोली कार में लगी थी जबकि एक गोली कार सवार के नजदीक से निकल गई थी। युवक किसी तरह बचते हुए कार को टेढ़ी पुलिया तक ले आए। वहां भीड़ को देखकर युवकों ने कार रोक दी थी। टेढ़ी पुलिया पर भीड़ को देखकर हमलावर युवक वहां से भाग गए थे। इसके बाद कार सवार युवकों ने पुलिस को सूचना दी। कार में सवार अभिषेक सिंह ने बताया था कि वह अपने पांच दोस्तों के साथ निलांश वाटर पार्क गए थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे लौटते वक्त उन पर हमला हुआ। उनका आरोप था कि वह सड़क पर हर तरफ पुलिस को देख रहे थे, लेकिन कहीं पुलिस नहीं दिखी।