{"_id":"6448d0fa377cec27e10dfe83","slug":"man-and-woman-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-hargaon-thana-in-sitapur-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शादीशुदा युवा प्रेमी जोड़ा एक ही पेड़ पर लटका मिला, शादी के बाद भी दोनोें में चल रहा था प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शादीशुदा युवा प्रेमी जोड़ा एक ही पेड़ पर लटका मिला, शादी के बाद भी दोनोें में चल रहा था प्रेम
Wed, 26 Apr 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:32 PM IST
सार
युवक व युवती दोनों ही विवाहित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना हरगांव इलाके में गांव के बाहर एक युवक और युवती का शव एक ही पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ही शादीशुदा थे। दोनों के बीच में प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
दोनों ही मृतक शादीशुदा है। विनोद के दो बच्चे हैं वही अनीता की एक बेटी है।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग था। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन