UP Election 2022: यूपी चुनाव के बहाने ममता ने दिखाए 2024 के सपने, बोलीं- आप यूपी से भाजपा हटाओ, हम केंद्र से हटा देंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वर्चुअल रैली कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने जनता से भाजपा को हराने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि आप यूपी से भाजपा को हटाओ, हम 2024 में दिल्ली से हटा देंगे। यूपी से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मतलब 2024 की जंग जीत लेना। देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा। धर्मनिरपेक्ष होने के कारण यूपी में सपा ही इसका विकल्प है। ममता बनर्जी ने यह बातें मंगलवार को सपा मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहीं।
ममता ने कहा कि यूपी चुनाव की लड़ाई सिर्फ एक प्रदेश की नहीं बल्कि देश की है। इसे जीतने के लिए ही वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन देने आई हैं। उन्होंने कहा कि यूपी जब कोरोना महामारी से जूझ रहा था, तब यहां के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यहां से गंगा में बहती लाशें मालदा तक पहुंचीं, जिनका पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतिम संस्कार कराया।
ममता ने कहा कि गंगा सागर मेले में अयोध्या के संत पहुंचते हैं। वे आयोजक की भूमिका में होते हैं, लेकिन पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाती है। क्योंकि हम धर्मनिरपेक्ष राजनीति करते हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले हाथरस, उन्नाव और लखीमपुर की घटनाओं के लिए माफी मांगे, फिर वोट मांगे। एनआरसी और किसान आंदोलनों में हुई मौतों की जिम्मेदार भाजपा उनके परिजनों को रेलवे में नौकरी दे।
योगी फिर आए तो सब बर्बाद हो जाएगा
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने सबसे ज्यादा रुपया यूपी को दिया। फिर भी यहां की सरकार जनता का कल्याण नहीं कर पाई। पीएम केयर फंड का सरकार हिसाब नहीं है, क्योंकि इसका आडिट नहीं होता है। यूपी के लोग सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इसलिए यहां के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री कहते है कि आयुष्मान उन्होंने शुरू किया जबकि 40 फीसदी राज्य सरकार देती है। फिर वह योजना भाजपा की कैसे हुई। ममता ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा नहीं करने दे रही है, जबकि यूनेस्को ने इसी दुर्गा पूजा को हेरीटेज की श्रेणी में माना। भाजपा संविधान बदलने का प्रयास कर रही है। देश को महात्मा गांधी, सुभाषचंद बोस और चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार बनी तो पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी व पर्यटन केंद्र के बीच रिश्ता बढ़ेगा। रोजगार बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर आए तो सब बर्बाद हो जाएगा।
ओवैसी भाजपा की कोयल
ममता ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की कोयल हैं। कुछ लोग कोयल की तरह होते हैं, जो चुनाव के समय ही कू कू करने आते हैं। इसलिए नौजवा, किसान, पिछड़े, दलित, महिलाएं और अल्पसंख्यक अपना वोट बंटने नहीं दे बल्कि एकजुट होकर सपा को वोट दें। उन्होंने सुर सामग्री लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी।
अखिलेश यादव बोले- सरकार बनी तो यूपी और बंगाल मिलकर काम करेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सरकार की सरकार बनी तो पश्चिम बंगाल और यूपी मिलकर काम करेंगे। हम सांप्रदायिक और झूठी राजनीति नहीं चलने देंगे। हम रोजगार बढ़ाएंगे। यहां की इंडस्ट्री को जोड़ेंगे। पर्यटन को जोड़ेंगे। यूनिवर्सिटी को जोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में विकास करेंगे।
उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि मंत्री का बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ाता है इसलिए पहले माफी मांगें। अभी तीन बिल वापस लिया। अगर जीत जाएंगे फिर बिल लाएंगे।
भाजपा देश के लिए खतरा है। इस खतरे से अभी निपटना होगा। मां-बहनों को आगे आना होगा। बंगाल में महिलाओं की मदद की जा रही है। छात्रों की मदद की जा रही है। बंगाल सरकार छात्रों को स्मार्ट कार्ड देती है। कोचिंग की फीस देती है। सभी को नौकरियां मिलेंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आयुष्मान योजना उन्होंने दी जबकि 40 फीसदी खर्च राज्य सरकार वहन करती है फिर यह योजना भाजपा की कैसे हुई।