लाखों में एक बीमारी, एक ही तरफ दोनों किडनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती खदरा निवासी शमशाद (24) अपने आप में अनोखा है। शमशाद की दोनों किडनी एक तरफ है।
डॉक्टरी भाषा में इस बीमारी को माल रोटेटेड किडनी कहा जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे मरीज लाखों में एक-दो होते हैं।
सर्जन डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि शमशाद की बाईं तरफ की किडनी दाईं किडनी के नीचे हैं जो पैदाइशी समस्या है। ऐसी बीमारी एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है।
कैसे पता चला
शमशाद को असहनीय दर्द शुरू हुआ। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे में कुछ नहीं निकला।
इसके बाद इंट्रा वीनस पाइलोग्राफी और अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचें की गई। इसके बाद पता चला कि दाईं तरफ की किडनी में स्टोन है और दोनों ही किडनी एक तरफ हैं।
डॉक्टर ने बताया कि किडनी को री-पोजीशन करने के लिए कोई सर्जरी नहीं की जाएगी।
किडनी में स्टोन होने से उसको असहनीय दर्द हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद उसका ऑपरेशन करके स्टोन को निकाल दिया जाएगा।
क्यों होता है ऐसा?
किडनी रोग से सम्बंधित आनुवांशिक समस्या या फिर गर्भावस्था के दौरान मां का बार-बार बीमार होने से भी बच्चे में यह बीमारी हो जाती है।
इसके अलावा मां द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन करना, कोशिकाओं में गड़बड़ी की वजह से सही जगह नहीं मिल पाना या फिर किडनी बड का अच्छी तरह विकास नहीं हो पाना भी इसकी वजहें हो सकती हैं।
हालांकि इससे मरीज को किसी तरह की समस्या नहीं होती है।