{"_id":"6a7070551e1ce460c60904cd","slug":"malihabad-wife-murdered-in-collusion-with-girlfriend-both-arrested-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पति ने प्रेमिका के साथ गला दबाकर कार में की थी पत्नी की हत्या, खुद लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पति ने प्रेमिका के साथ गला दबाकर कार में की थी पत्नी की हत्या, खुद लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 04:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:29 PM IST
सार
जांच में सामने आया कि कार में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसी दौरान प्रेमिका आरती कार में पहुंची। आरोप है कि उमेंद्र और आरती ने मिलकर अंजली का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी साड़ी में पत्थर बांधकर शव इटौंजा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रहीमाबाद के सहिजना गांव निवासी अंजली की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति उमेंद्र और प्रेमिका मड़ियांव निवासी आरती वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में नामजद उमेंद्र के चाचा उमेश सिंह, मां गायत्री, ड्राइवर सुजीत चौरसिया और कपिल की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरुण कुमार के मुताबिक 30 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उमेंद्र ने अंजली को घर के बाहर बुलाकर कार में बैठाया। उस समय आरती भी घर के पास मौजूद थी। कार में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरती कार में पहुंची। आरोप है कि उमेंद्र और आरती ने मिलकर अंजली का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी साड़ी में पत्थर बांधकर शव इटौंजा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया। पत्थर ठीक से नहीं बंधने के कारण शव पानी में उतराने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा का हंगामा, बोले- चंदा चोर गद्दी छोड़; डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया जवाब; तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: एक बार फिर से चर्चाओं में आया कसमंडी विवादित ढांचा, सावन पर जल चढ़ाने की कोशिश; पुलिस तैनात
हत्या के बाद उमेंद्र घर पहुंचा और अंजली के जेवर आरती को दे दिए। शुक्रवार सुबह उसने ससुरालवालों को फोन कर बताया कि अंजली देर रात घर से कहीं चली गई है। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।
जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने पूछताछ की। उमेंद्र ने आरती के साथ हत्या की बात कबूल की। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल कार और अंजली के जेवर बरामद हुए हैं। अंजली के भाई पुष्पेंद्र ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पति के सुधर जाने की उम्मीद में थी अंजली
आरोपी उमेंद्र व आरती।
- फोटो : amar ujala
जांच में सामने आया कि आरती कॉल सेंटर में काम करती है। वह उमेंद्र की कार से आती-जाती थी। करीब छह महीने पहले उमेंद्र खुद उसे लाने-ले जाने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जानकारी होने पर अंजली ने विरोध किया। आरोप है कि उमेंद्र ने उसे मारा-पीटा। नाराज होकर अंजली सात वर्षीय बेटे पीयूष को लेकर मायके चली गई थी। बाद में उमेंद्र उसे समझाकर वापस ले आया। अंजली को उम्मीद थी कि पति सुधर जाएगा।