फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malihabad mango mandi will open from today

अव्यवस्थाओं के बीच आज खुलेगी मलिहाबाद की अस्थायी आम मंडी

Tue, 01 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Malihabad mango mandi will open from today
लखनऊ-हरदोई राज्य मार्ग स्थित मलिहाबाद फलपट्टी क्षेत्र में वर्षों से लगने वाली आम मंडी मंगलवार से अव्यवस्थाओं के बीच खुल जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बीच शुरू हो रही इस आम मंडी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा।
मलिहाबाद फल मंडी समिति के अध्यक्ष नसीम बेग ने बताया कि पूरी मंडी में लगभग 70 आढ़ती हैं। सभी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि पहले दिन आम के 35 से 40 ट्रक रवाना होने की उम्मीद है।
बताया कि फलपट्टी क्षेत्र में दिल्ली मंडी के लिए आम की टूट हमेशा की तरह 25 मई से शुरू हो गई थी। पर स्थानीय मंडी के लिए आम की टूट हमेशा सप्ताहभर बाद ही शुरू होती है।
विज्ञापन

क्योंकि 25 मई के दौरान तोड़े गये आमों में बहुत अच्छी मिठास भी नहीं आ पाती है। मगर शौकीनों की मांग पर बागवान समय से पहले ही आम की टूट शुरू कर देते हैं। जबकि आम 31 मई तक पूरी तरह से परिपक्व हो चुका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय रशीले दशहरी आम की गुठली पूरी तरह से मजबूत हो चुकी होती है और गूदे में मिठास भर चुकी होती है। इसलिए एक अर्से से स्थानीय मंडी की शुरूआत एक जून से होती है।

बाहरी व्यापारियों के लिए नहीं ठहरने की व्यवस्था
आम मंडी शुरू होने के साथ ही यहां दिल्ली, मुंबई, पंजाब, लुधियाना, हरियाणा और जम्मू आदि जगहों से व्यापारी आते है। उनके ठहरने के लिए मंडी परिषद द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस बार पीने के पानी के लिए घड़ों की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed