{"_id":"6479e3418b3df5642e0455e4","slug":"malihabad-falmadi-starts-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malihabad: आम के शौकीनों का इंतजार खत्म, शुरू हुई मलिहाबाद की अस्थायी फलमंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Malihabad: आम के शौकीनों का इंतजार खत्म, शुरू हुई मलिहाबाद की अस्थायी फलमंडी
Fri, 02 Jun 2023 06:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:10 PM IST
सार
पहले दिन कच्ची दशहरी 25 से 30 रुपये किलो के हिसाब से बिकी है, जो बागवानों के हिसाब से ठीक है। वहीं डाल की दशहरी 100 रुपये किलो बिकी है।
विज्ञापन
दशहरी आम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम के शौकीनों का इंतजार अब खत्म हो गया। अब उन्हें पाल के साथ ही डाल की दशहरी का भी स्वाद चखने को मिलेगा। बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से शुरू हुई अस्थायी फलमंडी में कच्ची के साथ ही डाल की दशहरी ने भी अपनी आमद दर्ज कराई।अब डाल की दशहरी के लिए और इंतजार नहीं करना होगा। पाल के साथ ही डाल की दशहरी भी बाजार में अपनी महक बिखेरेगी।
विज्ञापन
मलिहाबाद फलमंडी के अध्यक्ष नसीम बेग ने बताया कि तय समय एक जून से आम मंडी की शुरुआत हो गई। मंडी शुरू होने के पहले ही दिन ही डाल की दशहरी भी आ गई, जो शौकीनों के लिए काफी खुशी की बात रही। अब उन्हें डाल की दशहरी का स्वाद चखने के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मंडी की शुरुआत बहुत अच्छी रही। पहले दिन मंडी में बड़ी तादाद में आम की आवक हई, जिसे पंजाब, सहारनपुर व बंगलुरू के लिए रवाना किया गया। आम आढ़ती सुफियान खां ने बताया की मंडी की शुरुआत काफी अच्छी रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पटरी पर उतरेंगी तीन ‘डुप्लीकेट’ ट्रेनें, 70 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत, तैयारियां शुरू
उन्होंने बताया कि पहले दिन कच्ची दशहरी 25 से 30 रुपये किलो के हिसाब से बिकी है, जो बागवानों के हिसाब से ठीक है। वहीं डाल की दशहरी 100 रुपये किलो बिकी है। डाल की दशहरी का यह शुरुआती दौर है, इसलिए अभी आवक अभी बहुत ज्यादा नहीं है। मौसम में इसी तरह गर्मी बनी रही तो एक-दो दिन में डाल पर तेजी से आम पकने लगेगा।
माल में भी खरीद-बिक्री शुरू
अपना बाजार परिसर में गुरुवार से आम के क्रय-विक्रय का काम शुरू हो गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने विक्रय चबूतरे का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा आम बाजार में लाएं, यहां आम लाने से किराया कम लगेगा और समय से आम बाजार पहुंच जाएगा। साथ ही आम की सही कीमत भी मिलेगी। इस अवसर पर बाजार के अध्यक्ष व आम विक्रेता राजेंद्र लहरी, उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, श्यामलाल तूफानी साकिर आदि मौजूद थे।