{"_id":"688142d8061f38639b03ead0","slug":"malfunction-electricity-meter-in-a-closed-house-is-running-at-200-units-daily-lucknow-news-c-13-lko1070-1305631-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी : बंद घर में बिजली मीटर रोज लगा रहा 200 यूनिट की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी : बंद घर में बिजली मीटर रोज लगा रहा 200 यूनिट की दौड़
विज्ञापन
लखनऊ। वीआईपी क्षेत्र स्थित एक बंद घर में बिजली का मीटर रोजाना 200 यूनिट की रफ्तार से दौड़ रहा है, जबकि पूरे परिवार के बाहर होने से घर में कोई उपभोग ही नहीं हो रहा था। सात किलोवाट कनेक्शन पर मीटर ने तीन गुना से अधिक 22.88 किलोवाट का लोड दिखा दिया। उपभोक्ता की शिकायत के आठ दिन बाद भी मीटर नहीं बदला गया है।
घटना शालीमार एमराल्ड अपार्टमेंट, राजभवन खंड, क्लाइड रोड उपखंड की है। यहां रहने वाले अरविंद कुमार मिश्रा का परिवार शहर से बाहर है। उन्हें अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि घर बंद होने के बावजूद मीटर तेजी से चल रहा है। अरविंद मिश्रा ने किसी जानकार से मीटर की जांच बाहर से ही करवाई तो पता चला कि सात दिन में ही मीटर 1600 यूनिट चल चुका है। इस पर अरविंद ने 15 जुलाई को जवाहर भवन उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, जो एसडीओ संतोष सिंह तक पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, तो बिजली विभाग के अफसरों में हलचल मच गई।
एसडीओ संतोष सिंह ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत 18 जुलाई को मीटर बदलने के लिए परीक्षण खंड को भेज दी गई थी। उधर, राजभवन खंड के एक्सईएन अनुज कुमार ने बताया कि नए मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल सही कर दिया जाएगा।