फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Makhana becomes cheaper by Rs 200 per kg after Diwali

Lucknow News: दिवाली बाद 200 रुपये किलो सस्ता हुआ मखाना

Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Makhana becomes cheaper by Rs 200 per kg after Diwali
लखनऊ। सेहत के फिक्रमंद और सुपरफूड पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है कि दिवाली में सूखे मेवों के बढ़े दामों के बीच मखाना के दाम में 200 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। दिवाली पर अखरोट, किशमिश और काजू के दाम 100-200 रुपये प्रति किलो तक बढ़े थे।
विज्ञापन


दिवाली पर मिठाई की जगह धीरे-धीरे उपहार में ड्राइफ्रू्ट्स का चलन बढ़ने से सूखे मेवों के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। कारोबारी बताते हैं कि थोक मार्केट में मखाने के दाम गिरकर 1050 से 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है। हालांकि, फुटकर बाजार में अभी भी मखाना 1400 से 1600 रुपये में बिक रहा है। भूतनाथ मार्केट में सूखे मेवों का कारोबार करने वाले कमल अग्रवाल बताते हैं कि दिवाली पर मांग बढ़ने से काजू व किशमिश के दाम में 100 रुपये किलो तो अखरोट में 200 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। 480 रुपये किलो वाली किशमिश 580 रुपये तो 1080 रुपये किलो वाला अखरोट 1200 रुपये किलो हो गया। बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दिवाली पर सूखे मेवों की बिक्री 20-30 प्रतिशत ज्यादा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed