फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major Breakthrough Achieved in the Treatment of Severe Lung Disease

Lucknow News: फेफड़ों की गंभीर बीमारी के उपचार में मिली बड़ी सफलता

Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Major Breakthrough Achieved in the Treatment of Severe Lung Disease
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. कुणाल अगम कनौजिया ने फेफड़ों की गंभीर बीमारी सिस्टिक फाइब्रोसिस के उपचार में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनका शोध प्रतिष्ठित स्प्रिंगर नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक नैनो टेक्नोलॉजी आधारित ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित किया है। यह प्रणाली दवा को सीधे फेफड़ों तक पहुंचाकर उपचार को अधिक प्रभावी बनाएगी और दुष्प्रभावों को कम करेगी। विकसित नैनोपार्टिकल्स को विशेष रूप से चिटोसान और सेल मेम्ब्रेन से कोट किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह शोध सिस्टिक फाइब्रोसिस और अन्य गंभीर श्वसन रोगों के उपचार में नई संभावनाएं खोलेगा। यह शोध बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. पीएस रजनीकांत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कनौजिया ने बताया कि यह शोध मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और लक्षित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed