फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major action by STF: Two members of the gang involved in GST evasion of more than Rs 100 crore arrested

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 100 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 07:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपित फर्जी फर्म बनाकर कूट रचित इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए आईटीसी बेचते थे। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
Major action by STF: Two members of the gang involved in GST evasion of more than Rs 100 crore arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 100 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। आरोपित फर्जी फर्म बनाकर कूट रचित इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बेचते थे, जिससे राजस्व को भारी क्षति पहुंची।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपितों में संदीप कुमार (33) निवासी उत्तर दिल्ली और अमन उपाध्याय (21) शामिल हैं। दोनों को 12 फरवरी 2026 को शाम 4:30 बजे एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा कार्यालय में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, आधार व पैन कार्ड, दो मोहरें और 4650 रुपये नकद बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्म पंजीकृत कराते थे। बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी सेल इनवॉइस और ई-वे बिल बनाकर जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करते और फर्जी रिटर्न दाखिल करते थे। बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन दिखाकर बाद में रकम नकद या अन्य फर्जी फर्मों के जरिए वापस कर दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कई बोगस फर्मों के माध्यम से सर्कुलर ट्रेडिंग कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई। मामले में पूर्व में दर्ज मुकदमे में बीएनएस, आईटी एक्ट और जीएसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपितों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed