फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   majalis

इमाम मूसा की शहादत का मंजर सुन गमगीन हुए अकीदतमंद, नम आंखों से दिया पुरसा

Thu, 11 Mar 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
majalis
लखनऊ। शहर के तमाम इमामबाड़ों व कर्बला में बुधवार को शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत को याद कर नम आंखों से पुरसा दिया गया। कई जगह मजलिसें हुईं और इमाम के ताबूत की जियारत कराई गई। इस दौरान तमाम अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी कर खिराजे अकीदत पेश की। लोगों ने गम में काले लिबास पहने और घरों में काले झंडे लगाए।
विज्ञापन

हुसैनाबाद स्थित छोटा इमामबाड़ा में खादिमाने इमामे मूसा काजिम की ओर से मजलिस हुई, जिसे मौलाना सैयद जाफर रिजवी ने खिताब किया। मौलाना जाफर ने इमाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए कैदखाने में इमाम गुजरी मुसीबतों का जिक्र करते हुए उनकी शहादत का मंजर बयां किया। मजलिस के बाद हजरत मूसा काजिम और हजरत अबु तालिब के ताबूत की जियारत कराई गई। वहीं, ईराक से आए परचम की जियारत भी कराई गई। उधर, हजरत अबु तालिब की वफात की याद में इमामबाड़ा अबुतालिब हसनपुरिया में मर्सिये की मजलिस का आयोजन इदारे गुलामाने अबुतालिब ने किया। मजलिस में सैयद मोहसिन अब्बास ने मर्सिया पेश किया। मजलिस का आगाज कारी अलीजमा ने तिलावते कुरान पाक से किया। इसके बाद फरीद मुस्तफा, जफर बनारसी व खुशनूद मुस्तफा ने अपने कलाम पेश किए। अंजुमन खुद्दामे कर्बला की ओर से ऐशबाग स्थित कर्बला मलका जहां में आयोजित मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना अब्बास तुराबी ने खिताब किया। मजलिस के बाद इमाम के ताबूत की जियारत कराई गई। मंसूरनगर स्थित इमामबाड़ा उम्मुल में मजलिस को मौलाना जाफर अब्बास ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed