फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maintenance of kd singh babu stadium

क्या 60 लाख में बच जाएगा यूपी का सबसे बड़ा स्टेडियम?

Wed, 10 Jun 2015 02:31 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
maintenance of kd singh babu stadium

अगर प्रदेश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों की बात की जाए, तो शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की छवि सभी के सामने उभरकर आएगी।

विज्ञापन

 
बावजूद इसके खेल विभाग का सबसे महत्वपूर्ण स्टेडियम दुर्दशा को अछूता नहीं रहा। स्टेडियम की आउटफील्ड और मेंटीनेंस के मामले में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही साफ झलकती है, लेकिन ‘देर आए दुरस्त आए’ मुहावरे की तर्ज पर आखिरकार खेल विभाग का ध्यान स्टेडियम की बदहाली पर गया और अब यहां तकरीबन साठ लाख रुपए की लागत से इसे फिर से चमकाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर स्टेडियम की आउटफील्ड के अलावा तमाम मेंटीनेंस के लिए दस लाख का इस्टीमेट निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले सुधरेंगे इस स्टेडियम के हालात

maintenance of kd singh babu stadium

इससे पूर्व ग्राउंड में तकरीबन 50 लाख की लागत वाले नए स्प्रिंकलर्स को लगाने जाने का प्रस्ताव शासन भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा ने बताया कि मुझे स्टेडियम प्रभारी के रूप में नियुक्त हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है, लेकिन यहां की स्थिति वाकई सोचनीय है।

इसलिए शहर में खेल विभाग के अन्य स्टेडियमों से पहले हम बाबू स्टेडियम को सुधारेंगे। यहां सीवर लाइन का काम चल ही रहा है। बारिश से पहले स्टेडियम के बाथरूम निश्चित रूप से बेहतर स्थिति में आ जाएंगे।

स्प्रिंकलर्स से भी स्टेडियम की हरियाली बनी रहेगी। साथ ही यहां की आउटफील्ड को भी समतल किए जाने की योजना है। हो सकता है कि बारिश के दिनों में स्टेडियम को एक-डेढ़ माह के लिए बंद भी करना पड़े, जिससे ग्राउंड की स्थिति बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed