{"_id":"6025862b8ebc3ee96a2d83e9","slug":"main-roads-known-by-the-name-martyrs-of-city-lucknow-news-lko564391723","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर होंगे प्रमुख मार्ग, चौराहों पर लगेंगी मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर होंगे प्रमुख मार्ग, चौराहों पर लगेंगी मूर्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष में देश के लिए कुर्बानी देने वाले राजधानी के शहीदों की शहादत को यादगार बनाया जएगा।
इसके तहत प्रमुख मार्ग शहीद सैनिकों के नाम से पहचाने जाएंगे और सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर भी शहीदों की मूर्तियां लगवाई जाएंगी।
इसके लिए जिला प्रशासन एक प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम व एलडीए को भेजेगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि मुख्य तौर पर विस्तारित क्षेत्रों में बनने वाले प्रमुख चौराहों और मार्गों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
नगर निगम व एलडीए से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले प्रमुख मार्गों व चौराहों की सूची मांगी गई है। साथ ही कारगिल पार्क में भी अन्य शहीदों की मूर्तियां लगवाई जाएंगी।
साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब नियमित अंतराल पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र पर खुली बैठक होगी।