{"_id":"688a7c7d9efac8824e0f4cb3","slug":"main-accused-arrested-in-murder-case-of-youth-lucknow-news-c-13-knp1050-1316601-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Thu, 31 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद। रहीमाबाद के बख्तौरीपुर गांव में सोमवार देर रात प्राइवेट चालक अमन दीक्षित की हत्या के मुख्य आरोपी पंकज दीक्षित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जमीन विवाद में अमन की लाठी-डंडे व ईंट से वार कर हत्या की गई थी।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी ने बताया कि अमन के पिता सुशील दीक्षित ने गांव में ही रहने वाले चचेरे भतीजे पंकज दीक्षित व उसकी मां मनु दीक्षित, भाई नीरज, मिथलेश, बहन सपना और कल्पना पर हत्या का केस दर्ज कराया था। बुधवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज को जालामऊ गांव के निकट गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
कुछ दिनों पहले दी थी हत्या की धमकी
अमन की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी पंकज दीक्षित अमन को हत्या कर जेल जाने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। पंकज के खिलाफ रहीमाबाद थाने में पहले से मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।