{"_id":"5cfeb591bdec220754348d40","slug":"mahila-and-shia-pg-college-extend-their-admission-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला महाविद्यालय और शिया पीजी कॉलेज ने आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला महाविद्यालय और शिया पीजी कॉलेज ने आवेदन की तिथि बढ़ाई
Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
manoj tiwari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: manoj tiwari
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महिला महाविद्यालय और शिया पीजी कॉलेज ने दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। शिया पीजी कॉलेज में अब 28 जून और महिला महाविद्यालय में 20 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। दोनों कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तारीख पहले 10 जून निर्धारित की गई थी।
शिया पीजी कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबू तय्यब ने बताया कि अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.shiapgcollege.ac.in और www.shiacollege.org पर ऑनलाइन आवेदन के साथ ही कॉलेज परिसर से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर मौजूद हैं। कॉलेज में दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। अभ्यर्थी किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर- 7233089150 तथा 9451871090 पर संपर्क कर सकते हैं।
महिला महाविद्यालय में ऑफलाइन आवेदन
अमीनाबाद स्थित महिला महाविद्यालय में बीए और बीएससी के आवेदन फॉर्म 20 जून तक प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म का मूल्य छह सौ रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी या अभिभावक (महिला/पुरुष) सुबह 11 बजे से चार बजे तक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी या महिला अभिभावक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। पुरुष अभिभावकों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
पुनर्वास विवि में दाखिले के लिए अब 15 तक करें आवेदन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में विवि में आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून निर्धारित थी। कॉलेज के प्रवश्ेा समन्वयक प्रो. अवनीश मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों की माग पर अंतिम तारीख पांच दिन के लिए बढ़ाई गई है। विवि में बीए, एमए, एमएसडब्ल्यू, बीवीए, एमवीए, बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम, बीएससी, एमसीए, डीएड, बीएड विशेष शिक्षा, बीएसएलपी और बीपीओ पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।