फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahesh Pandey Becomes President; Ashok Bisaria Becomes General Secretary

Lucknow News: महेश पांडेय अध्यक्ष, अशोक बिसारिया बने महासचिव

Mon, 30 Mar 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Pandey Becomes President; Ashok Bisaria Becomes General Secretary
महेश पांडेय अध्यक्ष, अशोक बिसारिया बने महासचिव
लखनऊ। शहर की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था बिम्ब कला केंद्र की सामान्य वार्षिक बैठक और सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन रविवार को होटल में किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक सूर्यकुमार पांडेय ने चुनाव अधिकारी का दायित्व निभाया। इस दौरान महेश पांडेय को संस्था का अध्यक्ष और वीपी मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक बिसारिया को महासचिव, मनीष श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और सुनील उप्रेती को संगठन सचिव चुना गया। सूर्यकुमार पांडेय ने बताया कि संस्था की नियमावली के अनुसार अन्य नामित पद जल्द ही अध्यक्ष व महासचिव की ओर से घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व साहित्यकार राजेश अरोरा शलभ की पुस्तक चुनाव-चक्रम का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed