{"_id":"5c1ce32ebdec2256a32efa58","slug":"mahendranath-pandey-attack-on-naseeruddin-shah-over-his-statement-on-bulandshahr-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा नसीरुद्दीन पर निशाना, बोले- पाक एजेंट के भाव जाग गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा नसीरुद्दीन पर निशाना, बोले- पाक एजेंट के भाव जाग गए हैं
Fri, 21 Dec 2018 06:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रनाथ पांण्डेय, बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने बॉलीवुड एक्टर नसरुद्दीन शाह द्वारा बुलंदशहर हिंसा पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नसरुद्दीन शाह एक बेहतरीन एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाया था, इसलिए लगता है कि उनका यह भाव इस समय थोड़ा ज्यादा जाग गया है।
विज्ञापन
Mahendranath Pandey, state BJP Chief: Naseeruddin Shah is a good artist. In one of his movies , he played the role of a Pakistani agent. Mujhe lagta hain unka yeh bhaav thoda iss samay zyada jag gaya hai. pic.twitter.com/Qadzf0XV7l
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2018
विज्ञापन
बता दें कि नसरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर में हुई हिंसा पर कहा था कि कई इलाकों में हम देख रहे हैं कि इंस्पेक्टर की मौत से गाय की मौत को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। आज गाय की जान इंसान से ज्यादा कीमती है। आज कानून हाथ में लेने की खुली छूट है।
विज्ञापन
उन्होंने यह सारी बातें एक इंटरव्यू के दौरान कही थीं। उन्होंने इस इंटरव्यू में देश के हालात, समाज की परेशानियों और अपने परिवार के बारे में बात की। नसीर ने कहा कि मजहबी तालीम मुझे मिली थी और रत्ना (उनकी पत्नी) को थोड़ी बहुत मिली है। हमने अपने बच्चों को मजहबी तालीम नहीं दी है क्योंकि मेरा ये मानना है कि अच्छाई और बुराई का मजहब से कोई लेना-देना नहीं है। दुनिया के बारे में हमारा जो विश्वास है जो मत है वो हमने उन्हें बताया है।
उन्होंने कहा कि मुझे फिक्र अपने बच्चों के बारे में ये होती है कि कल को किसी भीड़ ने उन्हें घेर लिया तो उनके पास तो कोई जवाब नहीं होगा। ये हालात मुझे जल्द सुधरते नजर नहीं आते। उनका कहना है कि मुझे गुस्सा आता है और हर सही सोच रखने वाले को गुस्सा आना चाहिए।