फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahendra nath Pandey becomes the president of bjp Uttar Pradesh

महेंद्र के अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आई भाजपा, 2019 की तैयारियां शुरू

Sun, 03 Sep 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Mahendra nath Pandey becomes the president of bjp Uttar Pradesh
महेंद्र नाथ पांडे, यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष - फोटो : social media

डॉ. महेंद्र पांडेय के अध्यक्ष बनने के साथ ही पूरी प्रदेश भाजपा चुनावी मोड में आ गई है।

विज्ञापन


पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों और प्रदेश महामंत्रियों की यहां हुई बैठक में नवंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई तरह की योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।

संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर रणनीति बनाकर पार्टी नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। यह भी निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव के लिए अलग से करीब सौ विस्तारकों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


यह पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक जरूरतों तथा अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी से शुरू हुई बैठकें

क्षेत्रीय संगठनों की बैठकें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को काशी क्षेत्र की बैठक वाराणसी में हुई।

संगठन महामंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में निकाय चुनाव के मद्देनजर वाराणसी और इलाहाबाद नगर निगम के साथ इस क्षेत्र में आने वाली नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों की जानकारी ली गई।

मौजूदा महापौर या निकाय अध्यक्ष की जीत के समीकरण क्या थे और इस बार जीत का क्या गणित है। भाजपा के लिहाज से कैसे समीकरण हैं और जीत सुनिश्चित करने के लिए और क्या करने की जरूरत है।

इस बारे में फीडबैक लिया गया। संबंधित स्थानों के लोगों से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में पूरा ब्योरा तैयार करने को कहा गया है।

यह भी सुझाव दिया गया है कि मौजूदा महापौर और निकाय अध्यक्षों, पार्षदों तथा सदस्यों के अलावा अन्य दावेदारों की जानकारी और उनकी उम्मीदवारी से बनने वाले स्थानीय समीकरणों के बारे में भी ब्योरा तैयार करें। शनिवार को अवध क्षेत्र की बैठक होगी।
 

विस्तारकों व पालकों की बैठकें तय

विस्तारकों व पालकों की बैठकें भी तय कर दी गई है। इस क्रम में पहली बैठक शुक्रवार को कानपुर में हुई। कानपुर क्षेत्र की इस बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगे होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव के मद्देनजर भी तैयारी के बारे में बताया गया। पार्टी की विस्तारक और पालक योजना के प्रभारी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक की मौजूदगी में हुई इस बैठक में निकाय चुनाव के लिहाज से बूथों पर संगठनात्मक सक्रियता को लगातार बनाए रखने का सुझाव दिया गया।

यह भी समझाया गया कि जिला व महानगर के संगठन के लोगों के अलावा अन्य समर्थकों के साथ लगातार संवाद रखकर पार्टी को मजबूत किया जाए। विस्तारकों की 2 सितंबर को वाराणसी में बैठक होगी।

इसके बाद 3 सितंबर को गोरखपुर, 5 को अवध क्षेत्र की लखनऊ तथा 6 सितंबर को पश्चिम क्षेत्र की मेरठ में बैठक होगी। सभी बैठकों में निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बातचीत होगी। साथ ही आगे के कार्यक्रम व योजनाएं समझाई जाएंगी।

सौ और विस्तारक तैयार करने का फैसला

लखनऊ में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सौ और पूर्णकालिक विस्तारक निकालने का फैसला हुआ। बता दें कि पार्टी करीब 130 पूर्णकालिक विस्तारकों को पहले ही प्रशिक्षण देकर क्षेत्रों में लगा चुकी है।
 यह अतिरिक्त विस्तारक मुख्य रूप से सिर्फ चुनावी कार्यक्रमों पर फोकस करेंगे। पहले इन्हें निकाय चुनाव के लिए लगाया जाएगा। फिर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed