फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahboob ali suspended an officer in barabanki.

सोने की अंगूठियां देख भड़के शिक्षामंत्री, किया निलंबित

Mon, 27 Oct 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 27 Oct 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
mahboob ali suspended an officer in barabanki.

एक सहायक लेखाधिकारी को सोने की आठ अंगूठियां पहने देख माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शिक्षामंत्री ने मौके पर ही अधिकारी को सस्पेंड कर उसकी संपत्ति की जांच का आदेश दे दिया। मामला बाराबंकी का है। वे सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद वहां से जाने के लिए महबूब अली गाड़ी में बैठ चुके थे, लेकिन उतरकर सहायक लेखाधिकारी राजमणि मिश्र को बुलवाया। राजमणि आए तो उनकी अंगुलियों में आठ अंगूठियां देखकर भड़क उठो।
विज्ञापन


पूछा, ‘इतना पैसा कहां से आया?’ इस सवाल का राजमणि जवाब नहीं दे सके तो मंत्री ने उच्च अफसरों को राजमणि को निलंबित करके उनकी संपत्ति की जांच का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शिक्षामंत्री का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत लेखाधिकारी राजमणि मिश्र को शासनादेश के विपरीत काम करते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को सचेत किया गया है कि शासनादेश का अनुपालन किया जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

कक्ष निर्माण की जांच का दिया आदेश

mahboob ali suspended an officer in barabanki.

जीआईसी नगर परिसर में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष व पुस्तकालय का माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने निरीक्षण किया। दोनों ही भवनों में ताले लटक रहे थे। तालों को खुलवाने के लिए ठेकेदार को बुलवाने के लिए कहा गया लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। भवन में दरार देख फिर से तकनीकी जांच कराने के आदेश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह ने मंत्री महबूब अली को बताया कि इन भवनों की तकनीकी जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट आने पर आज ही भवनों को हैंडओवर किया गया है। टास्क फोर्स में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिशासी अभियंता, जलनिगम के सहायक अभियंता व पीडब्लूडी खंड तीन के अभियंता शामिल रहे हैं।

रिपोर्ट मिलने के बाद आज ही मैंने भवन को हैंडओवर किए जाने के आदेश दिए हैं। इस पर मंत्री महबूब अली ने भवन में पड़ी दरारों को देख कर तकनीकी जांच रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। कहा कि जांच रिपोर्ट गलत है।

हैंडओवर होने से पहले ही भवनों में दरारें पड़ी हैं तो रिपोर्ट सही कैसे हो सकती है। मंत्री ने फिर से भवनों की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुस्तकालय भवन के ऊपरी हिस्से पर पड़ी दरार को रंगरोगन कर मिटाने की कोशिश की गई थी।

छात्राओं को नहीं मिला लाभ तो दिया कार्रवाई का आदेश

mahboob ali suspended an officer in barabanki.

डीआईओएस कार्यालय से निरीक्षण कर निकल रहे माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली से बाहर बैठी दो छात्राएं मिलीं। एक छात्रा ने मंत्री के अपना नाम शैलवी गुप्ता पुत्री सत्येंद्र नाथ गुप्ता निवासी फतेहपुर बताया।

छात्रा ने बताया कि उनका कन्या विद्या धन योजना में वर्ष 2013 में चयन हुआ था लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इस पर मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने छात्रा से कन्या विद्या धन के प्रपत्र की फोटो कॉपी लेकर अपने पास रख ली और कहा इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed