फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahashivratri

श्रद्धा और उल्लास से मनाई महाशिवरात्रि पर्व, महादेव के अभिषेक को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 12 Mar 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri
लखनऊ। बोल बम... के जयकारों के साथ बृहस्पतिवार को लक्ष्मणनगरी में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा की थाल लिए श्रद्धालु भोर से ही शिवालयों में बाबा के अभिषेक व शृंगार को उमड़ पड़े। भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगीं। कोरोना गाइडलाइन के चलते कई प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं के गर्भ गृह में जाने पर पाबंदी रही। सुबह चार बजे आरती और शृंगार के बाद प्राचीन शिवालयों के पट खोले गए, जहां देर शाम तक श्रद्धालुओं ने बाबा का दुग्ध और जल से अभिषेक कर फूलों, बेेलपत्र, भांग, धतूरा से शिव का शृंगार किया। राजेंद्रनगर महाकाल मंदिर में बाबा की भस्म आरती हुई। वहीं, मनकामेश्वर, नर्मदेश्वर, बुद्घेश्वर, कोनेश्वर, कोतवालेश्वर, लालबाग स्थित हरि ओम मंदिर समेत तमाम शिवालय में दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन

प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, कल्याणगिरी, हनुमान सेतु व अमरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक हुए। कुड़ियाघाट स्थित गोमेश्वर मंदिर में सुदर्शन समाज कल्याण समिति द्वारा हवन पूजन व भजन संध्या का आयोजन किया गया। नरही स्थित ज्ञानेश्वर ओम मंदिर में शिव बरात निकाली गई। ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मंदिर में हवन, दीपदान, रुद्राभिषेक व कीर्तन का आयोजन हुआ। चौक स्थित कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संग नृत्यनाटिका का मंचन हुआ। ब्रह्मकुमारीज गोमतीनगर द्वारा सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी सजी। पंचवटी पार्क स्थित बाबा वासुदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक संग आरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कांवड़ियों को बांटी खीर, तहरी और लस्सी
महाशिवरात्रि पर शहर में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कहीं, फलाहार तो कहीं खीर बांटी गई। आलमबाग चौराहे पर संतोष तिवारी, राजेश बत्रा, रतपाल गोल्डी, मनीष अरोड़ा समेत अन्य व्यापारियों ने तहरी, खीर और लस्सी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बरात में झूमे भक्त
राजेंद्रनगर के महाकाल मंदिर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इसके साथ यहां भस्म आरती, जलाभिषेक, 51 लीटर दूध से रुद्राभिषेक, भव्य शृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ। रुद्राभिषेक में प्रयोग होने वाले दूध से तैयार ठंडाई भक्तों में बांटी गई।
वर्चुअल रुद्राभिषेक का बढ़ा चलन
कोरोना काल की बंदिशों के बीच कई मंदिरों में भक्तों के गर्भगृह में प्रवेश पर पाबंदी थी। इसके चलते लखनऊ के यजमानों और आचार्यों ने बड़ी संख्या में वर्चुअल रुद्राभिषेक कराया। वैदिक ऊर्जा के आचार्य कृष्णा नगाइच ने बताया कि इस बार वर्चुअल रुद्राभिषेक का चलन बढ़ा है। हमने गुरुवार को ग्यारह वर्चुअल रुद्राभिषेक कराए हैं। इसमें हमने लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया है ताकि लोग पैसे के बंधन के बिना घर बैठे ही सुरक्षित रहकर भोलेनाथ की पूजा कर सकें।
मंदिरों के फेसबुक पेज पर हुआ सीधा प्रसारण
शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रतिष्ठित मंदिरों में हो रहे अनुष्ठानों का फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इनमें नर्मदेश्वर, वेद विज्ञान पीठ समेत कई शिवालयों में सोशल मीडिया का व्यापक प्रयोग किया गया।
उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ संग महाआरती
निराला नगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में सनातन रक्षा दल की ओर से भव्य रुद्र शृंगार के बाद उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ के साथ 21 दीपों से महाआरती की गई। भजन संध्या के साथ ठंडाई का वितरण किया गया। शिव भक्तों ने बाबा को बेल पत्र, धतूरा, फल, जल और दूूध से अभिषेक किया।

शिव महापुराण का पाठ
लालबाग स्थित हरी ओम मंदिर के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मंदिर परिसर में शिव महापुराण का पाठ किया गया। वहीं, प्रख्यात भजन गायक अनूप केसवानी व पार्टी द्वारा भजन कीर्तन किया गया। वहीं, शिव भक्तों के लिए मंदिर परिसर में दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाने की सुविधा मंदिर प्रशासन द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन हुआ।

मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर दर्शन करने के लिए लगी लाइन।

मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर दर्शन करने के लिए लगी लाइन।

महाशिवरात्रि पर  नरही स्थित ज्ञानेश्वर ओम मंदिर से निकली भगवान शिव की बरात।

महाशिवरात्रि पर नरही स्थित ज्ञानेश्वर ओम मंदिर से निकली भगवान शिव की बरात।- फोटो : LKO CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed