फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharashtra elections: SP joins India alliance, Mahavikas Aghadi will not field candidates on sitting seats of

महाराष्ट्र चुनाव: गठबंधन में शामिल हुई सपा, पार्टी की सिटिंग सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारेगा महाविकास अघाड़ी

Tue, 05 Nov 2024 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 Nov 2024 10:42 PM IST
सार

Maharashtra elections: महाराष्ट्र के चुनाव में सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर ही लड़ेगी। सपा की दो सिटिंग सीटों पर महाविकास अघाड़ी अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा। 

विज्ञापन
Maharashtra elections: SP joins India alliance, Mahavikas Aghadi will not field candidates on sitting seats of
उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा चुनाव से सबक लेते हुए इंडिया गठबंधन में महाराष्ट्र के चुनाव में सपा को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र में सपा की दो सिटिंग सीटों पर महा विकास अघाड़ी (इंडिया) गठबंधन ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। शिवसेना (यूबीटी) के अनुरोध पर भायखला में सपा अपना प्रत्याशी वापस लेगी। इस तरह से सपा अब महाराष्ट्र मे आठ विधानसभा सीटों पर जोर लगाएगी।

विज्ञापन


सपा ने गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में 12 सीटें मांगी थीं, पर इन पर विचार नहीं किया गया। सिर्फ सपा की दो सिटिंग सीटों मानखुर्द शिवाजी नगर और भिवंडी ईस्ट में गठबंधन में शामिल किसी अन्य दल ने प्रत्याशी नहीं उतारे। सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महाराष्ट्र में इन दो सीटों के अलावा मालेगांव मध्य, धुले शहर, भिवंडी पश्चिम, तुलजापुर, परांडाय और औरंगाबाद पूर्व में चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वहां जनसभाएं कर चुके हैं। ऐसे माना जा रहा है कि बाकी आठ सीटों पर सपा के साथ महा अघाड़ी गठबंधन के प्रत्याशियों की फ्रेंडली फाइट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ने किया अनुरोध
सूत्रों के अनुसार उद्वव ठाकरे ने निजी तौर पर सपा से भायखाला सीट पर प्रत्याशी वापस लेने की बात कही है। सपा ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। अब वह इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed