फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharajganj-Inhauna road construction affected for two hours

Lucknow News: दो घंटे प्रभावित रहा महराजगंज-इन्हौना मार्ग निर्माण

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj-Inhauna road construction affected for two hours
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन महराजगंज-इन्हौना मार्ग की गुणवत्ता जांच में मानक के अनुरूप मिली। ग्रामीणों ने पांच जगह सड़क की खोदाई करवा कर जांच करवाई थी। जांच के बाद काम शुरू हो गया। ग्रामीणों के हंगामे से करीब दो घंटे काम बाधित हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मानकों से समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन


महराजगंज-इन्हौना मार्ग पर नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है। इस काम में करीब 36 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। रविवार को महराजगंज क्षेत्र के खेरवा गांव के ग्रामीणों ने मानक विहीन सड़क बनने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी पर अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, सहायक अभियंता राजेश कुमार दोपहर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। टीम ने ग्रामीणों के बताए स्थान पर सड़क की खोदाई करके गुणवत्ता की जांच कराई। जांच में सड़क की मोटाई और मानक ठीक मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और काम शुरू हुआ। ग्रामीण रामदेव, अशोक व विनोद ने बताया कि सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिस जगह पर ग्रामीण गुणवत्ता खराब बता रहे थे, वहां गिट्टी और डामर का मिश्रण गर्म था। जांच के बाद ग्रामीण आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed