फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Rajudas apologies for his comment on women.

Ayodhya: महंत राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए मांगी माफी, केस दर्ज करने की मांग पर आए बैकफुट पर

Mon, 28 Aug 2023 03:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

अयोध्या के महंत राजूदास ने महिलाओं पर की गई अपनी अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। वहीं, सपा की महिला जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mahant Rajudas apologies for his comment on women.
हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने वीडियो जारी कर महिलाओं पर पूर्व में की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। हालांकि रविवार को जारी एक अन्य वीडियो में राजूदास ने पूर्व के वीडियो को एडिट किया हुआ बताया है। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि जब वह वीडियो को एडिट किया बता रहे हैं तो माफी मांगने की क्या जरूरत थी। कहा कि उन्हें अब कार्रवाई का डर सता रहा है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने के मामले में हनुमानगढ़ी के राजूदास का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने भविष्य में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जूते से पीटे जाने की बात कही थी। इसके विरोध में सपा नेता व सपा समर्थित उतर आए थे। पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय पवन ने भी एक बयान जारी कर उन्हें बीमारी से ग्रसित बताया था।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आग का शोर सुनते ही नंगे पांव बदहवास भागे, महिला ने बयां की भयावह आपबीती, ईश्वर की कृपा...

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुझे माफ कर दो....मैं तुम्हारी मां को नहीं बचा पाया, घर आते ही बेटी से पिता ने कहे ये शब्द


सपाइयों ने एसएसपी से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद एक अन्य वीडियो में राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की तो विरोध में सपा महिला सभा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर राजूदास के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

इधर, रविवार को राजूदास बैकफुट पर आ गए। उन्होंने नये वीडियो में मां-बहनों से माफी मांगी और विवादित वीडियो को एडिट किया हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा था।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव व महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि राजूदास पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि एसएसपी राजकरन नैय्यर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, साथ ही सोमवार सुबह मिलने का समय दिया है। उनसे मिलने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed