फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Nritya Gopal Das will join meeting of Ramjanmbhoomi Teerth Kshetra.

राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में, महंत नृत्य गोपाल दास होंगे शामिल

Tue, 18 Feb 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Feb 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das will join meeting of Ramjanmbhoomi Teerth Kshetra.
बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या से रवाना होते महंत नृत्यगोपाल दास। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को दिल्ली में होने वाली श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए मंगलवार को वह अयोध्या से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में नृत्यगोपाल दास व विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल किए जाने पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक के बाद ट्रस्ट न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और प्रबंध कमेटी का गठन करेगा। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की तैयारी और तिथि की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि नृत्यगोपालदास दशकों तक राम मंदिर आंदोलन के संरक्षक की भूमिका में रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए घोषित किए गए ट्रस्ट में उनका नाम न होने से सभी को हैरानी हुई। इस पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी भी जताई थी यहां तक कि नवगठित ट्रस्ट को मान्यता देने से भी इनकार कर दिया था। जिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने महंत नृत्यगोपाल दास और उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास से बातचीत कर मामले को शांत करवाया। जिसके बाद से ही नृत्यगोपालदास को ट्रस्ट में शामिल किए जाने पर कयास लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच फरवरी को लोकसभा में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन का एलान किया था। जिसका नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया। यह ट्रस्ट मंदिर निर्माण के लिए स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed