{"_id":"5facc3ab6c6ed21d633ff322","slug":"mahant-nritya-gopal-das-s-condition-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर, फेफड़े से जुड़ी समस्या में राहत मिली पर काम नहीं कर रहा गुर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर, फेफड़े से जुड़ी समस्या में राहत मिली पर काम नहीं कर रहा गुर्दा
Sun, 15 Nov 2020 07:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर बनी हुई है। बुधवार को भी उनकी डायलिसिस की गई। फेफड़े से जुड़ी समस्या में कुछ राहत मिली, पर उनका गुर्दा अब भी काम नहीं कर रहा है।
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को यहां भर्ती कराया गया था। उन्हें क्रिटिकल कंडीशन में आईसीयू में रखा गया। जांच के दौरान पैरों में थ्रांबोसिस पाई गई।
ऑपरेशन के बाद खून के थक्के को निकाल दिया गया है। इससे फेफड़े से जुड़ी समस्या में सुधार हुआ, लेकिन अभी उनकी लगातार डायलिसिस हो रही है।
गुर्दों के काम नहीं करने से बुधवार को भी डायलिसिस की गई। फिलहाल अभी हालत स्थिर बनी हुई है। वह पूरी तरह से डायलिसिस के सहारे हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।