फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Dharmdas puts serious allegations on Ram temple trust in Ayodhya.

महंत धर्मदास ने लगाया गंभीर आरोप, बोले- अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर ट्रस्ट में हो रही बंदर बांट

Thu, 03 Dec 2020 09:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Dec 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Mahant Dharmdas puts serious allegations on Ram temple trust in Ayodhya.
महंत धर्मदास। - फोटो : amar ujala

अयोध्या के महंत धर्मदास और रामविलास दास वेदांती ने राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर के नाम पर बने ट्रस्ट में धन की बंदर बांट हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय राम मंदिर निर्माण में रोड़ा बन रहे हैं। सारी संपत्ति व आने वाला दान रामलला का है पर इसकी बंदर बांट की जा रही है जो कि सही नहीं है। सभी ट्रस्टी व ट्रस्ट में शामिल संत-महंत केवल रामलला के सेवक हैं, कोई मालिक नहीं है।
विज्ञापन


महंत धर्मदास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बारे में कहा कि वह राम मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा बन रहे हैं। चंपत राय अयोध्या के साधुओं को अपमानित करते हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय एंड कंपनी को अयोध्या से खदेड़ना होगा। बता दें कि महंत धर्मदास व रामविलास दास वेदांती को ट्रस्ट में नहीं शामिल किया गया है जिससे कि दोनों ही संत नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट में शामिल नहीं किया गया निर्वाणी अनी अखाड़ा

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य पूर्व सांसद महंत रामविलास दास वेदांती ने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में निर्वाणी अनी अखाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन ट्रस्ट में अखाड़ा को शामिल नहीं किया गया है। ट्रस्ट में निर्वाणी अनी अखाड़ा को शामिल किया जाना चाहिए।

वेदांती बोले कि पूर्व में राम जन्मभूमि न्यास में अशोक सिंघल के कहने पर मुझे शामिल किया गया था। नए बनाए गए ट्रस्ट में निर्वाणी अनी अखाड़ा को नहीं शामिल किया गया है। ट्रस्ट में हनुमानगढ़ी को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed