राष्ट्र निर्माण में आगे आए हिंदू समाज: आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज के समक्ष आतंकवाद, माओवाद, नक्सलवाद, धर्मांतरण जैसी चुनौतियां मुंह बाए खड़ीं हैं। इन राष्ट्रवादी गतिविधियों के पीछे विदेशी ताकतें संलिप्त हैं। हिंदू समाज को इन चुनौतियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए आगे आना होगा।
शुक्रवार को यह बातें देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कही। कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टीकरण की राजनीति में संलिप्त है।
आतंकवाद, नक्सलवाद, माओवाद व धर्मांतरण जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां तेजी से फल-फूल रही है। हिंदू समाज को इन गतिविधियों का मुंह तोड़ जवाब देना होगा। वहीं, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में आगे आने के लिए हिंदू समाज का आह्रवान भी किया।
गांव-गांव में होगा सहभोज का आयोजन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से 15 मार्च तक हिंयुवा संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में सह भोज का आयोजन होगा। सम्मेलन में संगठन के प्रति समर्पित युवाओं को जोड़े जाने की बात भी आदित्यनाथ ने कही।
मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, इंजीनियर प्रमोद मल्ल, दिगबंर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास ने भी अपने विचार रखे। संचालन प्रदेश महामंत्री राम लक्ष्मण ने किया।
मौके पर दिलीप गुप्ता, विजय सिंह, रंजीत आजाद, राम निवास, डॉ. हृदय रोशन सिंह, पंकज, मोनू, रोहित शर्मा व लालजी जायसवाल आदि मौजूद रहे।