फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahanideshk school shiksha issued instructions for Parishadiya schools.

UP: नए सत्र में छात्रों की डिजिटल उपस्थिति पर फिर होगी सख्ती, मिड-डे मील का ब्यौरा दिया जाएगा

Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Mahanideshk school shiksha issued instructions for Parishadiya schools.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र 2024-25 शुरू हो गया है। नए सत्र में विद्यालयों में एक दर्जन रजिस्टर के डिजिटलीकरण को लेकर फिर सख्ती की जाएगी, जिसमें डिजिटल उपस्थिति भी शामिल है। बेसिक शिक्षा विभाग इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। पहले चरण में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति व मिड-डे मील का रियल टाइम अपडेशन किया जाएगा।

विज्ञापन


नए सत्र को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक ने कहा है कि मिड-डे मील व छात्र उपस्थिति पंजिका का विद्यालयों में डिजिटल प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। स्कूलों में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब की स्थापना की गई है। इसका बेहतर प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


इसी क्रम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल क्लासेस हों। विज्ञान व अंग्रेजी विषय की संदर्शिकाओं के अनुसार शिक्षण व अभ्यास कराया जाए। विभिन्न शैक्षणिक सामग्री बिग बुक्स, पिक्चर स्टोरी कार्ड, पोस्टर्स, लाइब्रेरी की किताबों, टीएलएम, मैथ्स किट, शैक्षणिक वीडियो का प्रयोग पढ़ाई में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीएसए व डायट प्राचार्य को यह भी निर्देश दिए कि बच्चों की नियमित व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संवाद किया जाए। शिक्षक संकुल की मासिक बैठक निर्धारित एजेंडा के अनुसार आयोजित करें। बैठक में सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि बीईओ, जिला समन्वयकों, एसआरजी, एआरपी, प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed