Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh journey: Still fighting between trains and buses, crowd increased due to closure of regular trains,

महाकुंभ का सफर: ट्रेनों-बसों में अभी भी मारामारी, नियमित ट्रेन बंद होने से बढ़ी भीड़,चलेंगी 14 स्पेशल गाड़ियां

Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Feb 2025 06:55 AM IST
सार

Mahakumbh journey: महाकुंभ के लिए प्रयाग जाने वाली भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बसों के साथ-साथ ट्रेनों में भीड़ लोगों की भक्ति की इम्तिहान ले रही है। 

विज्ञापन
Mahakumbh journey: Still fighting between trains and buses, crowd increased due to closure of regular trains,
महाकुंभ जाने के लिए करना पड़ रहा है संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ जाने वाले की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्या बस और क्या ट्रेन हर जगह भीड़ जरुरत से बहुत ज्यादा है। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले कई गाड़ियां रद्द होने से नियमित ट्रेन गंगा गोमती पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। लोग किसी भी हालत में जगह पाना चाहते हैं। यही हाल बसों का भी है। कुंभ के लिए बसों में भीड़ है ही। कुंभ की वजह से जिन रूटों में बस कम कर दी गईं हैं वहां भी मारामारी की हालत है। लखनऊ के चारबाग और केसरबाग में लोगों की भारी भीड़ दिख रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार  से फिर उमड़ेगी भीड़, चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें

Mahakumbh journey: Still fighting between trains and buses, crowd increased due to closure of regular trains,
महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

 महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार से फिर उमड़नी शुरू होगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि वीकेंड से शुरू होने वाली भीड़ महाशिवरात्रि तक रहेगी। ऐसे में यात्रियों के लिए 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर में 90, थर्ड व सेकेंड एसी में क्रमशः 71, 38 वेटिंग चल रही है। नौचंदी में शनिवार को सभी श्रेणियों की सीटें फुल हैं। लखनऊ प्रयाग इंटरसिटी की चेयरकार में शनिवार व रविवार को 61 व 43 वेटिंग, गंगा गोमती एक्सप्रेस चेयरकार में 66, 41, योगनगरी ऋषिकेश प्रयाग एक्सप्रेस की स्लीपर में 84, 83 व थर्ड एसी में 29, 27 वेटिंग है। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में रविवार को 127, एग्जीक्यूटिव में 58 वेटिंग पहुंच चुकी है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद है।

315 बसें सड़कों पर, 76 रिजर्व में
लखनऊ से प्रयागराज जाने के लिए शनिवार व रविवार को 315 बसें चलाई जाएंगी। वहीं, 76 बसें रिजर्व में रहेंगी। मुसाफिरों की संख्या बढ़ने पर इन बसों को डिपो से बस अड्डों पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed