महाकुंभ: 15 से 17 फरवरी के बीच चलेंगी 2250 अतिरिक्त बसें, लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनें फुल, घटे यात्री
Roadways buses for Mahakumbh:महाकुंभ में आने वाले तीन दिनों के लिए 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि इधर बीते दो दिनों से यात्रियों की संख्या कम हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुम्भ-2025 मेला के अंतिम चरण के अंतर्गत 15, 16 व 17 फरवरी (क्रमशः शनिवार, रविवार, सोमवार) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि अमृत स्नान के अतिरिक्त शनिवार एवं रविवार के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुम्भ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधायें मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था परिवहन निगम द्वारा की जा रही है।
किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिये हैं कि प्रयागराज के विभिन्न अस्थाई बस स्टेशनों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारण किया जाए, जिससे कि बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि अवकाश के दिनों में बसों के सफल संचालन की कार्ययोजना बनाये एवं संचालन कराये। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक सभी प्रबंध सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी।
महाकुंभ की ट्रेनों में भीड़ घटी, बसें खाली
महाकुंभ में स्नान के लिए अब वे श्रद्घालु जा रहे हैं, जो भीड़ घटने के इंतजार में बैठे थे। ऐसे श्रद्घालुओं की भीड़ गुरुवार को चारबाग स्टेशन पर उमड़ी। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में यह कम रही। वहीं 26 तक ही प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। दूसरी ओर रोडवेज प्रशासन ने यात्री कम होने के चलते महाकुंभ की बसों की संख्या कम कर दी है।
गुरुवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, यात्रियों की भीड़ बोगियों की ओर उमड़ पड़ी। जनरल से लेकर महिला व दिव्यांग बोगियों तक में प्रवेश के लिए यात्रियों की धक्कामुक्की शुरू हो गई। महिला व दिव्यांग बोगियों तक में यात्री काबिज हो गए। खिड़कियों के जरिए मुसाफिरों ने हालांकि, पिछले दिनों प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटों की जो मारामारी थी, उसकी तुलना में बुधवार को भीड़ कम रही। बावजूद इसके भीड़ को प्रबंधित करने में जीआरपी-आरपीएफ को पसीने छूट गए। इतना ही नहीं महाकुंभ से स्नान कर वापस लौटने वालों की भीड़ बुधवार को भी चारबाग में रही। मुंबई, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही।
इधर डीआरएम ने संभाला मोर्चा
प्रयागराज से लखनऊ आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा व सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने मोर्चा संभाला। प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज संगम स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते रहे। डीआरएम ने कंट्रोल रूम में बैठकर स्टेशनों की निगरानी का जायजा लिया।