{"_id":"f2a3acd3473cf74891b77f4e427809bf","slug":"mahabharat-srieal-actor-duryodhan-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैंने सीरियल के लिए दो साल तक नहीं कटाए बाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैंने सीरियल के लिए दो साल तक नहीं कटाए बाल'
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल से न तो मैंने अपने बाल कटवाये, वजन भी करीब 8 किलो तक बढ़ाया। ये सब तो ठीक रहा, लेकिन सबसे अलग मैंने अपने सबसे पसंदीदा ‘सिक्स पैक एब्स’ शो के दुर्योधन किरदार के लिये गंवाये।
विज्ञापन
शो में पहलवान दुर्योधन की डिमांड थी, न कि रेगुलर जिम जाने वाले बाडी बिल्डर दुर्योधन की।
महाभारत टीवी सीरियल में पर्दे पर जल्द ही दिखने वाले दुर्योधन या यूं कहें कि राजस्थान मेवाड़ के अर्पित जब सोमवार को शो के प्रमोशन के लिये शहर पहुंचे तो तैयारी के पीछे के तमाम राज खोले।
विज्ञापन
हजरतगंज के एक रेस्तरां में हुई प्रेस वार्ता में दुर्योधन के साथ उनके मामा शकुनि प्रनीत भी मौजूद रहे।
2006 में मिस्टर इंडिया रह चुके 6 फुट 4 इंच के अर्पित ने बताया कि शो के लिये कास्ट तो ढांई तीन साल पहले ही कर लिया गया था, लेकिन दुर्योधन की तैयारी में इतना समय लग गया।
विज्ञापन
दो साल तक नहीं कटवाए बाल
अर्पित ने बताया कि गेटअप के हिसाब से 12 इंच से अधिक लंबे बाल चाहिये थे, एक कसरती पहलवान सी कदकाठी चाहिये थी। उसके लिये दो साल तक बाल नहीं कटवाये, दो से तीन घंटे की देशी मेहनत के अलावा वजन बढ़ाया, तब कहीं जाकर नया दुर्योधन सामने आया।
पड़ोस के बच्चे भी बुलाने लगे शुकुनि
शो में मामा शकुनि का किरदार निभा रहे मूल रूप से श्रीनगर के प्रनीत भट्ट ने बताया कि किरदार में नया लुक देने के लिये उन्होंने मिरर इमेज में दिन में घंटों एक आंख बंद कर डायलाग रिहर्सल की है। गेटअप के लिये दो साल से न मूंछे कटवाई न दाढ़ी-बाल। पांच किलो वजन भी बढ़ाना पड़ा।
प्रनीत बताते हैं कि अब तो कालोनी के बच्चे भी उन्हें देखकर अक्सर शकुनि मामा नाम से बुलाने लगे हैं। जो बहुत अच्छा लगता है।
शकुनि पर रिसर्च के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि पुरानी महाभारत देखने से मना किया गया था, इससे बचते हुये उन्होंने चार पांच किताबों को खूब पढ़ा और तब अपनी बहन से हुये अन्याय का बदला लेने वाला ये किरदार गढ़ा।