फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mafiyaao ka kareebi raha hai surendra

माफिया सरगनाओं का करीबी रहा सुरेंद्र हरदोई से है जिला पंचायत सदस्य

Tue, 14 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
mafiyaao ka kareebi raha hai surendra
लखनऊ। सुरेंद्र कालिया को लखनऊ का विकास दुबे कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। वह दुबे की ही तरह अपराध और राजनीति के गठजोड़ से आगे बढ़ा। कालिया खुद हरदोई के कछौना वार्ड नंबर एक तो उसकी पत्नी रीता वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य है। वह कछौना थाना का हिस्ट्रीशीटर है और हरदोई व लखनऊ समेत कई जनपदों में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के मुकदमे भी दर्ज हैं। हुसैनगंज से उसके खिलाफ वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र के माफिया सरगनाओं के अलावा कई राजनेताओं से नजदीकियां हैं। अयोध्या के एक माफिया और पूर्व विधायक का वह करीबी रहा है। इसके अलावा बसपा के एक अपराधी एमएलसी से भी उसके नजदीकी संबंध रहे हैं। वह अजीत सिंह के साथ भी रहा। माफिया सरगनाओं के वरदहस्त से ही उसने रेलवे के ठेकों में अपना दखल बढ़ाया। सूत्र बताते हैं कि सुरेंद्र ने रेलवे के ठेकेदार सतीश तिवारी उर्फ टनाटन तिवारी के साथ ठेकेदारी शुरू की थी। सतीश की पिछले साल एलडीए कॉलोनी में हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे रेलवे के ठेकों का विवाद बताया जा रहा है लेकिन अंडरवर्ल्ड सूत्रों का कहना है कि उसने माफिया अतीक के रिश्तेदार की हत्या की थी जिसके बदले में उसे मारा गया। टनाटन तिवारी की मौत के बाद सुरेंद्र को उसका वारिस समझते हुए रेलवे के ठेके मिलने लगे।
विज्ञापन

रेलवे में ठेकेदारी करने वाले माफिया अतुल सिंह से भी उसकी तनातनी चलती है। पिछले साल ही उसका पूर्व सांसद और पूर्वांचल के बाहुबली के करीबी राकेश सिंह राणा से हजरतगंज स्थित डीआरएम ऑफिस में झगड़ा हुआ था जिसकी एफआईआर भी दर्ज है। हजरतगंज कोतवाली से वर्ष 2005 और 2006 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। हालांकि, हमले के पीछे किसी माफिया का हाथ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed