{"_id":"672a0ec207eacbb599091b09","slug":"mafiya-devendra-singh-s-property-seized-in-bahraich-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: माफिया गब्बर की पत्नी के नाम दर्ज डेढ़ करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क, जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: माफिया गब्बर की पत्नी के नाम दर्ज डेढ़ करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क, जेल में है बंद
Tue, 05 Nov 2024 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:01 PM IST
सार
यूपी के टॉप 50 अपराधियों की सूची में शामिल देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। माफिया फिरोजबाद जेल में बंद है।
विज्ञापन
माफिया की संपत्ति कुर्क की गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के टॉप 50 माफिया में शामिल देेवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर से तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने माफिया की पत्नी के नाम दर्ज करीब डेढ़ करोड़ कीमत के आलीशान मकान को मंगलवार को कुर्क कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद माफिया के गिरोह के अन्य सदस्यों में भी हड़कंप मच गया है। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व ही जिला प्रशासन की ओर से गब्बर की पत्नी के घर पर नोटिस चस्पा की गई थी।
जिले के ग्राम मनोहरपुर माफी थाना पयागपुर के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। वह प्रदेश के टॉप 50 अपराधियों में शामिल हैं। गब्बर सिंह इस समय फिरोजाबाद जेल में बंद है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अपराधियों की संपत्ति जब्त की जा रही है। इसी के तहत शहर के मोहल्ला रायपुर राजा में माफिया की पत्नी सारिका सिंह के नाम दर्ज मकान को जिला प्रशासन ने कुर्क किया है।
ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री बोले- अखिलेश यादव हार के भय से कुछ भी आंये... बांये... सांये बोल रहे हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती ने मदरसा शिक्षा बोर्ड के फैसले का किया स्वागत, कहा- इस पर सही से अमल करना जरूरी
सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व गब्बर सिंह की पत्नी के नाम दर्ज मकान पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की चेतावनी दी गई थी। समय पूरा होने पर मंगलवार को टीम पहुंची और कार्रवाई की गई है। नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय, देहात कोतवाल परमानंद तिवारी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने मकान को कुर्क कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान ढोल नगाड़े के बीच मकान की कुर्की की गई।
माफिया के होटल की हो सकती ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सीएम योगी के साथ मंच साझा कर चर्चा में आ गया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने शहर में स्थित उसके बेशकीमती बंधन होटल को सील कर दिया था। इस होटल की ध्वस्तीकरण कार्रवाई भी चल रही है। अब इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि माफिया के होटल को बुलडोजर एक्शन के तहत जल्द ही ध्वस्त भी किया जा सकता है।
गिरोह के सदस्यों पर कसेगा शिकंजा
माफिया गब्बर का जिले व शहर में लंबा गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के कई ऐसे सदस्य है जो प्रभावशाली राजनीतिक लोगों व पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ भी देखे जाते है। गब्बर के साथ जेल जाने वाला उसका साथी इस समय जमानत पर बाहर है। प्रशासन ने गब्बर के साथी की भी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई शुरू की है। अब यदि कोई राजनीतिक अड़चन सामने न आई तो आने वाले समय में इस गिरोह से जुड़े अन्य कई लोगों पर पुलिस व प्रशासन का शिकंजा कसा जा सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन