{"_id":"60ac07658ebc3e00b20ef216","slug":"mafia-surendra-kaliya-now-in-lucknow-jail-gw-reporters-news-lko5794482103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र कालिया पहुंचा लखनऊ जेल, पूर्व सांसद को फंसाने के लिए खुद पर करवाया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र कालिया पहुंचा लखनऊ जेल, पूर्व सांसद को फंसाने के लिए खुद पर करवाया था हमला
Tue, 25 May 2021 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:46 AM IST
सार
आलमबाग बस स्टेशन के सामने अजंता अस्पताल के बाहर खुद पर फायरिंग कराने वाला कुख्यात माफिया सुरेंद्र कालिया सोमवार को लखनऊ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलमबाग बस स्टेशन के सामने अजंता अस्पताल के बाहर खुद पर फायरिंग कराने वाला कुख्यात माफिया सुरेंद्र कालिया सोमवार को लखनऊ जेल भेज दिया गया। उसे आलमबाग पुलिस कोलकाता से वारंट बी पर लेकर आई थी। कोर्ट में पेश करने के बाद देर शाम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी सुरेंद्र कालिया ने गनर हासिल करने व पूर्व सांसद व पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह को फंसाने की साजिश रचते हुए 13 जुलाई 2020 को खुद पर हमला करवाया था। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक, सोमवार को सुरेंद्र कालिया को कोलकाता से वारंट बी पर लखनऊ लाया गया। जहां कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे गोसाईंगंज जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन