फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mafia Mukhtar Ansari threatens a witness during hearing through video conferencing.

Lucknow: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की ढ़ीली नहीं पड़ी अकड़, पेशी के दौरान गवाह को धमकाया, जेलर निलंबित

Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी ने गुरुवार को पेशी के दौरान एक गवाह को धमकी दे दी। जिस पर आजमगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari threatens a witness during hearing through video conferencing.
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान गवाह को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आजमगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, आजमगढ़ में पेशी के दौरान बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े मुख्तार ने गवाही देने वाले की फोटो भेजने की बात कही थी, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है।

विज्ञापन


बीती 3 जुलाई को आजमगढ़ की अदालत में गवाह विश्वजीत सिंह उर्फ राहुल सिंह का परीक्षण चल रहा था। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से बांदा जेल से जुड़े आरोपी मुख्तार अंसारी ने अपने वकील से पूछा कि आज किसका बयान हो रहा है। इस पर उसके वकील ने दोपहर करीब एक बजे बताया कि प्रत्यक्षदर्शी गवाह विश्वजीत सिंह उर्फ राहुल सिंह की जिरह हो रही है। यह सुनकर मुख्तार ने अपने वकील से कहा कि ठीक है, इनकी जिरह कीजिए और इनका फोटो हमें भेज दीजिए। जब अभियोजन पक्ष ने इस पर एतराज किया तो मुख्तार के वकील ने स्पष्टीकरण दिया कि हमारे मुवक्किल ने गवाह की फोटो नहीं, बल्कि उसके साक्ष्य की फोटो भेजने की बात कही थी। इस संबंध में विशेष अधिवक्ता राधेश्याम मालवीय से एसपी आजमगढ़ से शिकायत की, जिसके बाद मुख्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अधिवक्ता राधेश्याम ने गवाह विश्वजीत को सुरक्षा देने की मांग भी की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी बोले: सरकारी नौकरियों में भेदभाव करना सबसे बड़ा पाप, यूपी में 6 साल में मिलीं 6 लाख सरकारी नौकरियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रताड़ना से तंग आ गई हूं...कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप


मजदूर की हत्या का मामला
बता दें कि वर्ष 2014 में आजमगढ़ के तरवां के ऐराकला कांव में सड़क निर्माण का काम कर रहे बिहार निवासी मजदूर राम इकबाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए थे। बाद में आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया गया था। इस मामले में विश्वजीत आठवां प्रत्यक्षदर्शी गवाह है।

मुख्तार का मददगार जेलर निलंबित
बांदा जेल में बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी को गैरकानूनी तरीके से सुविधाएं मुहैया कराने के आरोपी जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। वीरेंद्र वर्तमान में सुल्तानपुर जेल में तैनात हैं। डीआईजी जेल की जांच में वीरेंद्र पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed