फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mafia go to jail with 17 others

वोटरों को धमकाने वाला भूमाफिया को उसके 17 साथियों के साथ पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 30 May 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
mafia go to jail with 17 others
लखनऊ। पत्नी को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जिताने के लिए मतदाताओं को धमकाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार भूमाफिया लल्लू यादव व उसके 17 साथियों को शनिवार को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस दौरान थाने से लेकर सीएचसी तक लल्लू यादव के दर्जनों समर्थक जुटे रहने से कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां भी उड़ीं।
विज्ञापन

भूमाफिया व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू यादव की पत्नी नीतू यादव पूर्व में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इस बार ब्लॉक प्रमुख की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। नीतू यादव ने पिछले दिनों ही वार्ड नंबर 51 से बीडीसी सदस्य पद का चुनाव निर्विरोध जीता है। ऐसे में नीतू को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जिताने के लिए लल्लू यादव कई दिनों से अन्य बीडीसी सदस्यों को धमका रहा था।
विज्ञापन

एसीपी काकोरी आशुतोष सिंह ने बताया कि कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि लल्लू यादव व उसके समर्थक जीत हासिल करने के लिए बीडीसी सदस्यों को धमकाकर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर शुक्रवार शाम पुलिस टीम ने आम के बाग में छापा मारकर लल्लू यादव समेत 17 लोगों गिरफ्तार किया था। पुलिस को मौके से एक देशी पिस्टल, एक फैक्टरी मेड पिस्टल, एक डबल बैरल गन व एक रायफल, तीन लाख चार हजार रुपये की नकदी और 45 बोतल शराब मिली थी। इसके साथ ही एक फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियों व एक होंडा अमेज कार भी मौके से जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शुक्रवार रात काकोरी थाने में उसके दर्जनों समर्थक उमड़ पड़े। कुछ पुलिसकर्मी उसकी आवभगत में लगे रहे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां भी उड़ीं। देर रात पुलिस ने लल्लू यादव व उसके 17 साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार सुबह मेडिकल कराने के लिए लल्लू व उसके साथियों को सीएचसी भेजा गया। इस दौरान लल्लू के दर्जनों समर्थकों के साथ ही कई वकील भी सीएचसी पहुंच गए। कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती रहीं और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। इसके बाद लल्लू व उसके साथियों को पुलिस अपने वाहन से लेकर कोर्ट गई। जहां पेश करने के बाद लल्लू व उसके 17 साथियों को जेल भेज दिया गया।
लल्लू पर दर्ज हैं 72 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक भूूमाफिया लल्लू यादव पर तालकटोरा, कृष्णनगर, काकोरी व आलमबाग थाने 72 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed