फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madrasa management and teachers should participate in the tricolor campaign at Har Ghar

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने की अपील : मदरसा प्रबंधन व शिक्षक हर घर तिरंगा अभियान में निभाएं सहभागिता

Thu, 04 Aug 2022 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसों को भेजे गये पत्र में कहा है कि कार्यक्रम का मकसद प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हमारा लक्ष्य हो कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश भर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।

विज्ञापन
Madrasa management and teachers should participate in the tricolor campaign at Har Ghar
झंडा तैयार करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसों के प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है। चेयरमैन ने मदरसों को भेजे गये पत्र में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभर में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मकसद प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हमारा लक्ष्य हो कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश भर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। जिसमें हमारे मदरसों की सहभागिता हो तथा सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, वाणिज्यिक औद्योगिक इकाइयों एवं मदरसों व अन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed