फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madrasa forgery: The game went on for ten years, the Nizam kept sleeping, more than Rs 16 crore was spent only

मदरसा फर्जीवाड़ा : दस साल चला खेल, सोता रहा निजाम, 16 करोड़ रुपये से ज्यादा सिर्फ शिक्षकों के वेतन पर हुए खर्च

Wed, 21 Dec 2022 09:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Dec 2022 09:37 AM IST
सार

छात्रों के वजीफे के रूप में भी करोड़ों रुपये डकारे गए। आजमगढ़ का मामला सामने आने के बाद अब हलचल मची है। एसआईटी की जांच का अध्ययन कर जल्द ही इस पर निर्णय लेने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Madrasa forgery: The game went on for ten years, the Nizam kept sleeping, more than Rs 16 crore was spent only
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसों में दस साल तक फर्जीवाड़ा होता रहा और निजाम सोता रहा। इनमें 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान तो सिर्फ शिक्षकों के वेतन पर किया गया है। छात्रों के वजीफे के रूप में भी करोड़ों रुपये डकारे गए। आजमगढ़ का मामला सामने आने के बाद अब हलचल मची है। एसआईटी की जांच का अध्ययन कर जल्द ही इस पर निर्णय लेने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


आजमगढ़ में मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच एसआईटी ने की तो सामने आया कि 219 मदरसे सिर्फ कागजों में ही चल रहे थे। 39 मदरसे तो ऐसे अनुदानित रहे जिन्हें सरकारी भुगतान भी किया गया। इनमें से अधिकतर मदरसों को मान्यता वर्ष 2003 से 2005 के बीच दी गई। वर्ष 2017 में एसआईटी को जांच मिलने के बाद भुगतान आदि पर रोक लगाई गई। दस साल से ज्यादा यह खेल चला।
विज्ञापन


एसआईटी ने अब अपनी जांच शासन को सौंप दी है। अगर जांच में 39 अनुदानित मदरसों की ही बात करें तो इनमें प्रत्येक शिक्षक को एक साल में 1.44 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। एक मदरसे में तीन शिक्षक होते हैं। इस तरह एक मदरसे में 43.20 लाख रुपये प्रति वर्ष दिए गए। इस तरह दस साल में करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा शिक्षकों को बतौर मानदेय दिए गए। इसके अलावा बच्चों को वजीफा भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीफा अन्य सभी फर्जी मदरसों में भी बांटा। यह सारा खेल कागजों में ही हुआ। अहम सवाल यह है कि सत्यापन के बाद ही मदरसों को बजट देने के निर्देश के बावजूद बजट जारी होता रहा। इससे साबित होता है कि सत्यापन भी फर्जी हुआ। फर्जी सत्यापन का डाटा पोर्टल पर भी अपलोड किया गया।


अन्य जिलों में भी हो सकती है जांच
मिर्जापुर में भी इसी तरह की जांच चल रही है। साथ ही अन्य कई जिलों में जांच शुरू हो सकती है। अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक विभाग मोनिका गर्ग के मुताबिक एसआईटी की पूरी रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। एसआईटी ने इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों,  कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed