फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madhya Pradesh Election: Mayawati alleged congress for spreading fake prepoganda.

मध्य प्रदेश चुनाव: मायावती का आरोप, फर्जी वीडियो फैलाकर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस, चुनाव आयोग ले संज्ञान

Thu, 16 Nov 2023 04:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो के सहारे दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बसपा समर्थकों से भी इस तरह की हरकतों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Election: Mayawati alleged congress for spreading fake prepoganda.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो फैलाकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मतदान पूर्व 'चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक है। यह षडयंत्र बसपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए है। इससे लोग सावधान रहें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सहारा श्री की विरासत: अब वारिस को लेकर उठे सवाल, पत्नी स्वप्ना राय संभालेंगी कमान या आगे आएंगे बेटे और भाई


कांग्रेस का इन राज्यों में अति-मिथ्या प्रचार जारी है जबकि बसपा द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहने की अपील की गयी है। जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है।

अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बसपा विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान ले।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा तीन दिसंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed