फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madhusudan mistry tries damage control for congress.

कांग्रेस हारी, हमारा आत्मविश्वास नहीं: मिस्त्री

Mon, 29 Sep 2014 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Sep 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
madhusudan mistry tries damage control for congress.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव भले हारी हो लेकिन हमारा आत्मविश्वास नहीं हारा है। दस साल सरकार चलाने के बाद पार्टी हारी है।

विज्ञापन


लेकिन आने वाले सभी चुनाव पूरी मुस्तैदी से लड़ेगी। प्रत्याशी चयन से लेकर संगठन को दुरुस्त करने के लिए कई सुझाव आए हैं। शीघ्र ही इन पर अमल किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हार की समीक्षा व भविष्य की रणनीति बनाने के लिए बैठक की। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक के बाद मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने पत्रकारों से कहा, कई सुझाव आए हैं। सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसके बाद पार्टी भविष्य की रणनीति का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्त्री ने कहा, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पास ढाई साल का समय है। इसमें पार्टी अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर उतरेगी। वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिए कि पार्टी को कम से कम एक साल पहले प्रत्याशियों का चयन कर देना चाहिए।


इससे प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। प्रत्याशियों के चयन में जिला व शहर कमेटियों की संस्तुति का भी ख्याल रखा जाए।

खत्री ने बताया कि पार्टी स्थानीय मुद्दे तय करने के लिए जनता के बीच जाएगी। पार्टी जनता से सुझाव भी लेगी। यह भी सुझाव आया कि जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस आगे भी वरिष्ठ नेताओं केसाथ बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed