{"_id":"519a8990567e10be496d65001c95919d","slug":"madhusudan-mistri-and-congress-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बैठक में मिस्त्री ने मनाया वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बैठक में मिस्त्री ने मनाया वेलेंटाइन डे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में वेलेंटाइन डे का असर रहा।
विज्ञापन
असल में जैसे ही बैठक शुरू हुई एक महिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘...मिस्त्रीजी आपको हम लोगों ने कभी हंसते हुए नहीं देखा। आज वेलेंटाइन डे है, कम से कम आज तो मुस्करा दीजिए...।’
महिला नेता के यह बोलते ही हॉल में उपस्थित सभी नेता जोर से हंस पड़े। इसके बाद तो मिस्त्री भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। और तो और बैठक में वेलेंटाइन के मौके पर गाने का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
बैठक में जब परिचय चल रहा था तो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने एक महिला कार्यकर्ता का परिचय कराते हुए कहा कि आप गाना बहुत अच्छा गाती हैं।
कांग्रेस के प्रचार के लिए भी कई गाने गाए हैं। इसके बाद तो सभी लोगों ने महिला नेता से गाने की फरमाइश कर दी और अंत में उन्हें एक गाना गाना ही पड़ा।
गौरतलब है कि बैठक में कांग्रेस ने एलान किया है कि दलबदलुओं को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा, पार्टी ने उन्हें कुछ समय काम करने के बाद टिकट के बारे में सोचने की नसीहत दी है।
विज्ञापन