फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Made women and girls aware

Lucknow News: महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक

Mon, 15 Jul 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Made women and girls aware
महिलाओं व युवतियों को जागरूक करती महिल पुलिस। 
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से उन्हें जिला पुलिस की ओर से जागरूक किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, शक्ति दीदी की ओर से विभिन्न स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर उन्हें कानून व नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़ितों को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिला पुलिस की ओर से रविवार को सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम गिलौली, नासिरगंज, कस्बा सोनवा, घोरमा परसिया में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं व बच्चियों का छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन के बारे में जानकारी दी। वहीं शक्ति दीदी की ओर से छह से आठ वर्ष के बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही मौजूद महिलाओं व युवतियों को वीमेन पावर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए पंर्चों का वितरण किया गया। चौपाल में महिला आरक्षी अर्जिता यादव, पूजा, सुषमा सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed