फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Made obscene photos and videos of a girl after making her drink alcohol

Lucknow News: शराब पिलाकर युवती के बनाए अश्लील फोटो और वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Made obscene photos and videos of a girl after making her drink alcohol
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी युवती को शराब पिलाकर जे क्लब के कर्मचारी विशाल यादव ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद पीड़िता की रूममेट के साथ मिलकर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। मामले में विभूतिखंड पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शनिवार को आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक बीते अप्रैल माह में उनकी दोस्ती विशाल से जे क्लब में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उनका भरोसा जीत लिया। एक दिन विशाल ने उन्हें क्लब में बुलाया और शराब पिलाई। अधिक नशा होने पर वह बेसुध हो गईं और आरोपी उन्हें विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माय पैड अपार्टमेंट ले गया। यहां उसने वारदात की। होश आने पर विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी। पीड़िता ने जब दूरियां बना लीं तो आरोपी उनकी रूममेट से बात करने लगा। इस कारण पीड़िता का रूममेट से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों लोग उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। उनकी फोटो और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये उनके घरवालों को भेज दिए। उन्होंने विशाल का विरोध किया तो उसने कहा कि तुम्हारा सामूहिक दुष्कर्म हो चुका है। यह सुन पीड़िता डर गई। किसी तरह से उन्होंने हिम्मत जुटाई और शनिवार को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा अरुण कुमार कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed